तेजस्वी के ट्वीट के बाद लालू ने किया ये ट्वीट, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसादने अपने छोटे बेटे एवंबिहारके पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादवकेएक ट्वीट में दो लाइन और जोड़ करताजा ट्वीट किया है. जिसके बाद ये दोनों ट्वीट बड़ी तेजी से वायरल होने लगा है. राजद के इन दोनों प्रमुख नेताओं के ट्वीट परयूजर्स कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं. इनमें से […]

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसादने अपने छोटे बेटे एवंबिहारके पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादवकेएक ट्वीट में दो लाइन और जोड़ करताजा ट्वीट किया है. जिसके बाद ये दोनों ट्वीट बड़ी तेजी से वायरल होने लगा है. राजद के इन दोनों प्रमुख नेताओं के ट्वीट परयूजर्स कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं. इनमें से ज्यादातर लोग चारा घोटाला को लेकर लालू यादव पर निशाना साधते दिख रहे है.वहीं कुछ लोगों ने तेजस्वी केशिक्षा को लेकर उनपर हमला किया है.

दरअसल, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है, वो ताज पर ले जायेंगे, तुम आज पर अड़े रहना. तेजस्वी यादव के ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए लालू प्रसाद ने इसमें दो लाइन और जोड़कर एक नया ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, वो ‘ताज’ की बात करे तो तुम ‘कामकाज’ की करना. वो ‘गाय’ की कहे तो तुम ‘आय’ की कहना. वो ‘शाहजहां’ की बात करे तो तुम ‘जयशाह’ पर अड़े रहना.

तेजस्वी यादव के साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद काये ट्वीट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. लालू के ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही इसे कईयूजर्स ने इसे शेयर किया है. साथ हीइनमेंसे कुछ यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. यूजर्स लालू प्रसाद यादव को निशाना पर लेते हुए री ट्वीट कर रहे है. इनमें से ज्यादतर लोग लालू प्रसाद के चारा घोटाला को लेकर ही उनपर निशाना साधा है. तो कई ने रेलवे घोटाले के बाद सामने लालू के प्राइवेट कंपनी लारा को लेकर भी तंज कसा है.

ये भी पढ़ें… बिहार : पूर्व मंत्रियों को आवास खाली कराने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक, अगली सुनवाई 6 नवंबर को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >