VIDEO : एक दूसरे को बचाने के क्रम में गंगा नदी में डूबे 6 युवक, सभी की मौत

पटना : गंगा नदी में बुधवार को 6 युवकों की डूबकर मौत हो गयी. हादसा राजधानी पटना से सटे मनेर की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार प्रखंड के शेरपुर इलाके में गंगा नदी में 6 युवकों का समूह नहाने गया था. इस दौरान एक-एक कर के सभी डूबते चले गये. घटनास्थल पर पहुंची […]

पटना : गंगा नदी में बुधवार को 6 युवकों की डूबकर मौत हो गयी. हादसा राजधानी पटना से सटे मनेर की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार प्रखंड के शेरपुर इलाके में गंगा नदी में 6 युवकों का समूह नहाने गया था. इस दौरान एक-एक कर के सभी डूबते चले गये.

घटनास्थल पर पहुंची मनेर पुलिस ग्रामीणों की मदद से सभी युवकों की तलाश कर रही थी. हालांकि अभी तक पुलिस के द्वारा मौत की पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि सभी युवक गंगा नदी में डूब गये हैं और संभवतः सभी की मौत हो चुकी है.

दिग्गज भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा- अर्थव्यवस्था बुरे दौर में, नोटबंदी ने आग में घी डालने का काम किया

खबरों की मानें तो सभी युवक शेरपुर के थे. सभी के डूबने का कारण गहरायी और धार वाले इलाके में नहाना बताया जा रहा है. युवक नदी में नहाने उतरे लेकिन तेज धार के कारण सभी गहरे पानी मे चले गये और एक दूसरे को बचाने के क्रम में गंगा में डूब गये.

इन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >