बिहार : दो अक्तूबर से एयरपोर्ट पर चाय, कॉफी होगी सस्ती

पटना : पटना एयरपोर्ट पर अब दो अक्तूबर से सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में लोगों को चाय, कॉफी व पानी स्टॉल पर सस्ते दाम में मिलेंगे. एयरपोर्ट पर नये दर के मुताबिक चाय औरकॉफी 20-20 रुपये प्रति 150 एमएल और 500 एमएल वाला पानी 10 रुपये में मिलेगा. इसके लिए मेसर्स पप्पू कुमार को 45 हजार […]

पटना : पटना एयरपोर्ट पर अब दो अक्तूबर से सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में लोगों को चाय, कॉफी व पानी स्टॉल पर सस्ते दाम में मिलेंगे. एयरपोर्ट पर नये दर के मुताबिक चाय औरकॉफी 20-20 रुपये प्रति 150 एमएल और 500 एमएल वाला पानी 10 रुपये में मिलेगा. इसके लिए मेसर्स पप्पू
कुमार को 45 हजार पांच सौ रुपयेप्रति माह पर लाइसेंस निर्गत कर दिया गया है.
वर्तमान में चाय-कॉफी की कीमत 60 रुपये, जबकि पानी की कीमत 20 रुपये है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने पहले भी दो बार इसके लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन कोई टेंडर में शामिल नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >