त्योहारों के मौसम में ”सईंया सुपर स्टार”, ”लूटेरे” और ”पवन राजा” लेकर धूम मचाने आ रहे हैं पवन सिंह

पटना : भोजपुरी सिने उद्योग के सबसे चर्चित अभिनेता पवन सिंह त्योहारों के मौसम में मनोरंजन का पवन बहानेवाले हैं. पवन सिंह की तीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं. फिल्म ‘सईंया सुपर स्टार’ जो प्यार को परिभाषित करता है. इस फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं, जबकि निर्देशक अजय गुप्ता हैं. यह […]

पटना : भोजपुरी सिने उद्योग के सबसे चर्चित अभिनेता पवन सिंह त्योहारों के मौसम में मनोरंजन का पवन बहानेवाले हैं. पवन सिंह की तीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं.

फिल्म ‘सईंया सुपर स्टार’ जो प्यार को परिभाषित करता है. इस फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं, जबकि निर्देशक अजय गुप्ता हैं. यह फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होगी. वहीं, भोजपुरिया दिलों को लूटने पवन सिंह की दूसरी फिल्म ‘लूटेरे’ आ रही है. इस फिल्म के निर्माता मनोज चौधरी व निर्देशक राजू हैं. जबकि, फिल्म ‘पवन राजा’ पवन सिंह की निजी जिंदगी के इर्द-गिर्द घुमती देखना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा. निर्माता धनंजय सिंह व निर्देशक अरविंद चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन छठ पर्व पर किया जायेगा.

https://www.youtube.com/watch?v=X6DEiy0smL0

इन तीनों फिल्मों के जरिये पवन सिंह भोजपुरी फिल्म पर्दे पर फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं. फिल्म विशेषज्ञों ने अभी से ही तीनों फिल्मों की गणना अभी से ही शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर पवन सिंह फिर से एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होंगे. इन फिल्मों में पवन अलग -अलग किरदार में दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >