VIDEO : बिहार के सोनपुर में ट्रेन की बोगी में लगी भयंकर आग

पटना : बिहार के वैशाली जिले से रेलवे से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर मिल रही है. सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी ट्रेन की बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. आग की लपटें […]

पटना : बिहार के वैशाली जिले से रेलवे से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर मिल रही है. सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी ट्रेन की बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. आग की लपटें काफी भयानक थी. अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं इस मामले में डीआरएम ने कहा है कि मामले की जांच की जायेगी.



बताया जा रहा है कि स्टेशन पर गुरुवार को सुबह अचानक ट्रेन की बोगियों में धुआं देखकर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे. प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी इन चार बोगियों को इंजीनियरिंग विभाग का बताया जा रहा है. फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि पूरा स्टेशन जलने से बच गया है.


यह भी पढ़ें-
बिहार : जमुई स्टेशन पर नक्सलियों का तांडव, गेट मैन को किया अगवा, रात भर परिचालन प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >