पटना : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोपालकृष्ण गांधी को विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने में सहयोग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बुधवार को आभार प्रकट किया. जदयू नेता केसी त्यागी ने बताया कि सोनिया ने जदयू अध्यक्ष को फोन करके उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. इसके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मंगलवार की शाम नीतीश को फोन किया था. जदयू के प्रमुख महासचिव ने बताया कि 18 विपक्षी पार्टियों की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुने गये गोपालकृष्ण गांधी ने भी फोन पर नीतीश का शुक्रिया अदा किया. जदयू नेता शरद यादव ने मंगलवार को इस संबंध में नयी दिल्ली में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था.
गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के बाद सोनिया, राहुल ने की नीतीश से बात
पटना : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोपालकृष्ण गांधी को विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने में सहयोग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बुधवार को आभार प्रकट किया. जदयू नेता केसी त्यागी ने बताया कि सोनिया ने जदयू अध्यक्ष को फोन करके उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. […]
