लालू से जुड़े हैं यह 8 बड़े विवाद, हमेशा रहते हैं सुर्खियों में, जानें

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव का विवादों से हमेशा गहरा नाता रहा है. उनके मुख्यमंत्री बनने से लेकर, उनके चुटीले बयान तक भी विवाद में रहे हैं. लालू यादव चारा घोटाले के बाद से हमेशा किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहने वाले नेता रहे हैं. आइए जानते हैं लालू से जुड़े कुछ […]

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव का विवादों से हमेशा गहरा नाता रहा है. उनके मुख्यमंत्री बनने से लेकर, उनके चुटीले बयान तक भी विवाद में रहे हैं. लालू यादव चारा घोटाले के बाद से हमेशा किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहने वाले नेता रहे हैं. आइए जानते हैं लालू से जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारे में.

1. चारा घोटाला- लालू यादव से चारा घोटाले का गहरा नाता रहा है. 1996 में उजागर हुए इस घोटाले की चर्चा पूरे देश में हुई थी. इस घटना में लालू यादव सहित दर्जन भर लोग आरोपित बनाये गये थे. आरोप यह था कि पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे को लेकर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाया गया था.

2. 900 करोड़ का घोटाला- चारा घोटाला 900 करोड़ रुपये का घोटाला था. इसमें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद लालू को जेल जाना पड़ा था. दोषी सिद्ध होने के बाद उन्हें लोकसभा से भी अयोग्य घोषित कर दिया गया है. अभी भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस चल रहा है.

3. पत्नी को बनाया मुख्यमंत्री- लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री की कमान देकर भी खूब सुर्खियां बटोरी. राबड़ी को राजद विधायक दल का नेता बनाकर मुख्यमंत्री के पद पर बिठा दिया गया. बताया जाता है कि उस समय भी राजद में कई कद्दावर नेता मौजूद थे.

4. लालू ने ओमपुरी और हेमामालिनी के गाल को लेकर भी बयान देकर विवादों में घिरे रहे. लालू ने बिहार के सड़कों को हेमामालिनी के गाल की तरह बनाने का वायदा किया था. जिसकी काफी आलोचना हुई.

5. हाल में एक निजी चैनल ने लालू और राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की जेल से लालू की बातचीत का टेप वायरल किया था. उसके बाद भी वह कुछ दिनों तक विवादों में रहे.

6. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को 1990 में रोक कर लालू काफी सुर्खियों में रहे. लालू ने आडवाणी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया और आडवाणी को बिहार के समस्तीपुर में गिरफ्तार कर लिया गया.

7. मिट्टी घोटाला- हाल में लालू यादव और उनके बेटे तेज प्रताप यादव पर निजी मॉल में निकली मिट्टी को अपने रसूख का प्रयोग कर चिड़िया घर को बेचने का आरोप लगा था. आरोप में मिट्टी को बिना टेंडर चिड़िया घर को देने का आरोप था, जिसके एवज में 90 लाख रुपया लेने का आरोप लगा.

8. बेनामी संपत्ति का मामला-भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू पर रेल मंत्री रहते नौकरी और ठेका देने के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन अपने और अपने परिवार के नाम करने का आरोप लगाया है. इस आरोप के बाद लालू विवादों में घिरे हैं.

यह भी पढ़ें-
लालू के ठिकानों पर छापेमारी के आईने में जेल जाने वाले बयान के मायने, पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >