शराबबंदी का अभियान फेल नहीं हो सकता : नीतीश कुमार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना में आयोजित एक ईद मिलन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं जनता की सेवा के लिए वचनबद्ध हूं. चाहे कितने भी संकट आ जाएं, हम कदम पीछे नहीं हटायेंगे. जमायत-ए-हिंद की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह […]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना में आयोजित एक ईद मिलन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं जनता की सेवा के लिए वचनबद्ध हूं. चाहे कितने भी संकट आ जाएं, हम कदम पीछे नहीं हटायेंगे.

जमायत-ए-हिंद की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में भाग लेने पहुंचे नीतीश कुमार ने एक बार फिर शराबबंदी के फायदे गिनाये. उन्होंने कहा कि शराबबंदी ला��ू होने के बाद इसके बहुत अच्छे परिणाम आ रहे हैं. इसे आगे बढ़ाना है. शराबबंदी से नशामुक्ति तक जाना है. उन्होंने समाज में हो रहे परिवर्तन की भी चर्चा की. साथ ही उन्होंने दूसरे राज्यों से भी शराबबंदी की मांग की. उन्होंने कहा कि हम समाज बदलने की कोशिश कर रहे हैं, आपलोग भी उसमें साथ दीजिए.

नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर पुलिस अधिकारियों को भी हड़काया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी को ढीला मत छोड़िए. शराबबंदी का अभियान फेल नहीं हो सकता. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति एसएमएस की भी शुरुआत की. साथ ही उन्होंने मादक पदार्थ से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >