Patna News: पटना में 1 करोड़ की लूट, नवादा की ओर भागे अपराधी, जमीन रजिस्ट्री कराने आये थे लोग

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में बड़ी लूट हुई है. यहां के कंकड़बाग इलाके में हथियार से लैस अपराधियों ने जमीन रजिस्ट्री कराने आये लोगों से पैसा और मोबाइल लूट कर ले गए.

Patna News: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब राजधानी पटना में भी सरेआम लूट की घटना हो रही है. मंगलवार को पटना के कंकड़बाग के अशोक नगर में अपराधियों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने आये लोगों से एक करोड़ रुपया लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी नवादा की ओर भाग निकले. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रवि कुमार को पिस्टल दिखा कर पैसे लूटा. रवि कुमार पटना के बेऊर के रहने वाले हैं और ट्रे़डिंग का काम करते हैं.

8 की संख्या में थे अपराधी- पीड़ित

कंकड़बाग थाना में रवि कुमार ने बताया कि अपराधी 8 की संख्या में थे. सभी के हाथों में हथियार था. रवि कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उनके पास से 4 मोबाइल भी लूट लिया. अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

थाना में शिकायत दर्ज कराते पीड़ित

पुलिस ने क्या बताया

लूट की बड़ी वारदात के बाद कंकड़बाग थाना के थानेदार नीरज ठाकुर ने बताया, “पिछले 1 महीने से जमीन की डील को लेकर कुछ लोगों के बीच बातचीत चल रही थी. आज खरीदार पक्ष एक करोड़ रुपए लेकर पहुंचा था. ऑफिस में एक-दो लोग पहले से मौजूद थे. इसी दौरान 4-5 लोग और पहुंचे और कैश लेकर फरार हो गए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के लोग रहे सावधान, 26 जिलों में 21 और 22 मार्च को होगी बारिश, 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >