ग्रामीण इलाके के 1.4 करोड़ जरूरतमंदों ने सरकार से मांगा घर

राज्यभर के एक करोड़ चार लाख 86 हजार 57 (10486057) जरूरतमंदों ने सरकार से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण मांगा है.

संवाददाता, पटना

राज्यभर के एक करोड़ चार लाख 86 हजार 57 (10486057) जरूरतमंदों ने सरकार से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण मांगा है. मधुबनी, पूर्वी चंपारण, गया और समस्तीपुर जिले के पांच लाख से अधिक लोगों ने आवास की जरूरत बतायी है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पश्चिम चंपारण में भी चार लाख से अधिक लोगों ने घर की सरकार से डिमांड की है. आवास की जरूरत के लिए कराये जा रहे आवास प्लस सर्वे 2.0 में इनकी डिमांड आयी है.

84 लाख ने सर्वेयर से की घर की डिमांड

सेल्फ और सर्वेयर दोनों माध्यम से सर्वे हो हुए. इसमें 2043698 जरूरतमंदों ने खुद से घर की डिमांड की. जबकि 8442358 का सर्वेयरों ने सर्वे कर घर की जरूरत बतायी है. अब इन आंकड़ों की तीन स्तर पर जांच होगी. जांच में आवास के योग्य पाये जाने वाले लाभुकों को घर देने की प्रक्रिया शुरू होगी.

इन जिलों में भी बड़े पैमाने की आवास की जरूरत

सारण, पटना, वैशाली, अररिया और सीतामढ़ी में लगभग चार लाख के आसपास जरूरतमंदों ने घर मांगा है. पूर्णिया, कटिहार, भोजपुर, नवादा में भी तीन लाख से अधिक लोगों ने घर मांगा है.

अरवल, लखीसराय, शिवहर, मुंगेर, शेखपुरा से कम डिमांड

अरवल, लखीसराय, शिवहर, मुंगेर, शेखपुरा से एक लाख से कम आवास की मांग की गयी है. सबसे से कम इन्हीं जिलों से आवास मांगे गये हैं. जबकि इन जिलों को छोड़कर शेष अन्य जिलों में दो लाख और एक लाख से अधिक आवास मांगे गये हैं.

योजनाओं की निगरानी में डीडीसी की लापरवाही उजागर

ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की निगरानी में डीडीसी की लापरवाही भी उजागर हुई है. ग्रामीण विकास विभाग की ओर से समीक्षा की गयी थी. इसमें पाया गया कि मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, भोजपुर, अरवल, सुपौल और बांका जिले के डीडीसी को छोड़कर दूसरे जिले के डीडीसी ने योजनाओं का निरीक्षण नहीं किया. निरीक्षण करने वाले जिलों के डीडीसी ने भी लक्ष्य का 20 फीसदी ही योजनाओं की जांच की.

कहां कितने आवास मांगे गये

जिला संख्या

मधुबनी 576911

पूर्वी चंपारण 572010

गया 515155

समस्तीपुर 509679

मुजफ्फरपुर 444047

दरभंगा 427790

पश्चिम चंपारण 405881

सारण 399284

पटना 396201

वैशाली 394444

अररिया 387982

सीतामढ़ी 377157

पूर्णिया 333172

कटिहार 320124

भोजपुर 319162

नवादा 313179

भागलपुर 283721

बेगूसराय 289586

मधेपुरा 257897

नालंदा 255431

सीवान 242773

औरंगाबाद 229071

सहरसा 213284

जमुई 193384

किशनगंज 182332

खगड़िया 153377

रोहतास 151834

कैमूर 144678

गोपालगंज 125045

बक्सर 124123

जहानाबाद 105040

अरवल 88148

लखीसराय 77191

शिवहर 74300

मुंगेर 71225

शेखपुरा 54218

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >