CJP Chief Abhijeet Dipke: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. इसी बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को बिहार आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए अब एक मजबूत जनआंदोलन की जरूरत है.
सोशल मीडिया पर किया खुला आग्रह
तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह अभिजीत दीपके से विशेष आग्रह करते हैं कि वे जल्द से जल्द बिहार आएं. उनके मुताबिक बिहार की जनता की आवाज को मजबूत करने और मौजूदा सरकार के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने की जरूरत है.
सरकार के खिलाफ आंदोलन की अपील
तेजप्रताप यादव ने अपने संदेश में कहा कि अभिजीत दीपके बिहार आकर लोगों की आवाज बनें और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन का नेतृत्व करें. उन्होंने इसे बदलाव की लड़ाई बताया.
JJD ने दिया पूरा समर्थन
तेजप्रताप यादव ने कहा कि इस अभियान में उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल और उनके समर्थक पूरी तरह साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के बेहतर भविष्य और जनहित से जुड़े हर कदम में उनकी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
NEET आंदोलन के बाद बढ़ी सियासी सक्रियता
दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ CJP का आंदोलन NEET पेपर लीक के मुद्दे पर कई राज्यों तक पहुंचा. इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने हिस्सा लिया. बिहार के युवाओं की भी इसमें सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह मुद्दा राज्य की राजनीति में भी चर्चा का केंद्र बन गया.
छात्र आंदोलन के दौरान कई विपक्षी दलों ने खुलकर समर्थन दिया था. अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष छात्र और युवा वर्ग के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटा है. तेजप्रताप यादव का यह बयान भी इसी राजनीतिक गतिविधि का हिस्सा माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Band: सुबह शांत, दोपहर हिंसा, शाम इस्तीफा, बिहार बंद में दिनभर क्या-क्या हुआ
