पटना नगर निगम के कर्मचारी संघ की हड़ताल खत्म, युद्ध स्तर पर कार्य में जुटेंगे सफाई कर्मी

पटना में नगर निगम के कर्मचारी संघों ने कई दिनों से हड़ताल जारी रखे हुए थे. इससे राजधानी की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी. वहीं, पटना नगर निगम के कर्मचारी संघ की हड़ताल अब खत्म हो गई है.

पटना. पटना में नगर निगम के कर्मचारी संघों ने कई दिनों से हड़ताल जारी रखे हुए थे. इससे राजधानी की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी. हालांकि पटना नगर निगम द्वारा दावा किया जा रहा है कि लगातार सफाई का काम जारी है. मंगलवार से मौर्यालोक परिसर में धारा 144 लागू किया गया था वहीं, पटना नगर निगम के कर्मचारी संघ की हड़ताल अब खत्म हो गई है.

हड़ताल खत्म

पटना हाईकोर्ट ने एक सितंबर को ही हड़ताल वापस लेने का आदेश दिया था. प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हड़ताली कर्मियों के संघ के नेताओं से कई बार वार्ता हुई थी. उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया गया था. इसके बाद भी हड़ताल जारी था. लेकिन पटना नगर निगम के कर्मचारी संघ की हड़ताल अब खत्म हो गई है. इसकी सूचना पटना नगर निगम के तरफ से दी गई है.

कई दिनों से हड़ताल जारी था

बता दें कि पटना में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी था. कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों के घरों से कूड़े का उठाव बंद हो गए थे. ऐसे में घर से लेकर सड़क तक कूड़े का अंबार लग गया है. शहर के हर कॉलोनी में कूड़े की वजह से गंदगी और बदबू फैल रही है. कंकड़बाग, बांकीपुर, पटना सिटी सहित सभी अंचलों की हालत खराब है. कंकड़बाग में केंद्रीय विद्यालय के पीछे इतना कूड़ा जमा हो गया है कि अब सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. कूड़े को आवारा जानवर इधर-उधर लेकर भागते रहते हैं. इससे पूरी सड़क पर गंदगी फैल गयी है. यही हाल शहर के दूसरे इलाकों का भी है. हालांकि शहर के ज्यादातर मेन रोड की सफाई करायी जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >