Patna Crime: अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश

पटना सिटी में एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पटना: प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. लगातार अलग-अलग जिलों में हत्या की घटनाएं हो रही हैं. ताज़ा मामला पटना का है. अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

युवक की गोली मारकर हत्या

मामला पटना सिटी के गौरीचक थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के थोड़ी ही देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया. घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में की गई है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है. हत्या के वजह अभी तक पता नहीं चल सका है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है. वारदात को लेकर तरह-तरह की बात सामने आ रही है.

लगातार हो रहे हैं अपराधिक घटनाए‍ं

बता दें कि पटना में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. इन दिनों अपराधी सक्रिय हो गए हैं. लगातार लूट और हत्या की घटनाएं हो रही है. इन दिनो‍ं अपराघिक घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है. पुलिस इन घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >