पीएमसीएच में अब पास होगा अनिवार्य, मरीजों से मिलने के लिए होगी समय-सारणी

अस्पताल में सुरक्षा व सफाई व्यवस्था को देखते हुए आने वाले दिनों में मरीजों से मिलने के लिए पास सिस्टम लागू किया जायेगा. यह नियम उन मरीज के परिजनों व रिश्तेदारों पर लागू होगा, जो भर्ती मरीज या ऑपरेशन के बाद हालचाल पूछने को जाते हैं.

पटना. अस्पताल में सुरक्षा व सफाई व्यवस्था को देखते हुए आने वाले दिनों में मरीजों से मिलने के लिए पास सिस्टम लागू किया जायेगा. यह नियम उन मरीज के परिजनों व रिश्तेदारों पर लागू होगा, जो भर्ती मरीज या ऑपरेशन के बाद हालचाल पूछने को जाते हैं.

वर्तमान में भर्ती मरीज के साथ एक अटेंडेंट के लिए पास सिस्टम लागू किया गया है. इसके अलावा परिजनों के मिलने के लिए समय-सारणी भी बनायी जायेगी. यह नियम पीएमसीएच अधीक्षक की ओर से सुरक्षा एजेंसी को भेज दिया गया है.

अनियंत्रित भीड़ को रोकने के लिए लागू होगी व्यवस्था

पिछले महीने रोगी कल्याण समिति की बैठक में पानी, सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाये गये थे. इसको लेकर प्रबंधन ने बताया कि मरीज के परिजनों की भीड़ रहती है. इसमें कई लोग गंदगी भी फैलाते हैं.

इसे लेकर बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि अब अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने आने वालों के लिए पास सिस्टम लागू किया जायेगा. मिलने के लिए भी एक समय सीमा तय की जायेगी. भर्ती मरीज के साथ एक अटेंडेंट ही रहेगा.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >