सांसद की ऐच्छिक निधि से 32 लाख से बने गौतम बुद्ध भवन में न बिजली, न पानी

इसे देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है, जबकि सरकारी स्तर का कार्यक्रम बराबर होता है, जहां सुविधाएं नहीं रहने से परेशानी झेलना पड़ता है.

हसपुरा. हसपुरा ब्लॉक कैंपस स्थित लगभग 32 लाख रुपये की लागत से बने गौतम बुद्ध नगर भवन में सुविधाओं का घोर अभाव है.

बताया जाता है कि सांसद निधि से भवन तो निर्माण करा दिया गया, लेकिन उसमें सुविधाएं नहीं दी गयी. इस गौतम बुद्ध नगर भवन में न शौचालय है और नहीं बिजली-पानी.

ऐसे में इसे देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है, जबकि सरकारी स्तर का कार्यक्रम बराबर होता है, जहां सुविधाएं नहीं रहने से परेशानी झेलना पड़ता है.

बताया जाता है कि जिस समय भवन का निर्माण हुआ था तो ऐसा लगा था कि हसपुरा में एक बड़ा हॉल सारी सुविधाओं से लैस होगी और लोगों को काम आयेगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.

हसपुरा के गौतम बुद्ध नगर भवन में जो कमी है अब वर्तमान सांसद से पुरी होने की उम्मीद जगी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान सांसद महाबली सिंह संसदीय क्षेत्र का नया परिसिमन काराकाट बना था तो 2009 में सांसद बनने पर गौतम बुद्ध नगर भवन का निर्माण कराया था, जिसमें बिजली,पानी के साथ शौचालय का कार्य पूर्ण नहीं था.

पुन: इस बार महाबली सिंह सांसद चुने गये हैं. लोगो में उम्मीद जगी है कि बिजली,पानी तथा शौचालय का कार्य पूरा हो जायेगा.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >