Nitish Kumar Resignation Nda Meeting Cm House : जैसे-जैसे 30 मार्च की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बिहार की राजनीति में नए करवट देखने को मिल रहे हैं. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार तेजी से पिता की जिम्मेदारियों को संभालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. इसी चरण में आज राजनीतिक गलियारों से एक और खबर छनकर आ रही है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कल सीएम हाउस में एक बड़ी बैठक बुलाई है.
सोमवार को सीएम नीतीश देंगे इस्तीफा?
ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है. प्रभात खबर डॉट कॉम ने अपने पाठकों को इस बात की सूचना पहले भी दी थी कि नीतीश कुमार 30 मार्च तक बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. ताकि राज्यसभा की सदस्यता बरकरार रहे. ऐसे में बिहार विधान परिषद से इस्तीफे में बहुत कम वक्त बचा है. आज 27 मार्च हो चुके हैं. आज शुक्रवार है. यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कल यानी शनिवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें 30 मार्च को को हर हाल में इस्तीफा देना होगा. क्योंकि 29 मार्च को रविवार है और रविवार को विधानसभा में अवकाश होता है.
CM हाउस में कल होगी ‘फाइनल मीटिंग’
ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए निशांत अपनी कमर कसते नजर आ रहे है. लिहाजा कल यानी शनिवार को निशांत कुमार ने जो बैठक बुलाई है उसमें NDA के तमाम बड़े नेताओं को शामिल किया जा रहा है.
इस्तीफे से पहले NDA बनाएगा मास्टर प्लान?
माना जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश कुमार के इस्तीफे और उसके बाद क्या किया जाता है, उस पर बड़े निर्णय लिए जाएंगे. मिल रही जानकारी के अनुसार इस बैठक में निशांत कुमार पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ भी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
दो चरणों में राज्यसभा जाएंगी नीतीश
नीतीश कुमार दो चरणों में बिहार की राजनीति से केंद्र की राजनीति की ओर बढ़ेंगे. पहला चरण विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा होगा. दूसरा चरण न अप्रैल से पहले बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा जाना होने वाला है.
Also Read : पटना में शाम 5 बजे से इन रास्तों पर नो एंट्री, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी
