JDU Meeting Update : अरुणाचल प्रदेश में विधायकों की तोड़फोड़ से बिफरी जेडीयू, बीजेपी को दी 'अटल धर्म' निभाने की नसीहत

Nitish kumar party JDU Meeting LIVE Update : अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों की टूट के बाद बिहार में है रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला किया गया है. बैठक में नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. जेडीयू के नए अध्यक्ष आरसीपी सिंह को चुना गया है. बैठक में नीतीश कुमार ने ही आरसीपी सिंह के नाम का प्रस्ताव किया. वहीं आरसीपी सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आरसीपी सिंह अब से थोड़ी देर बाद मीडिया से मुखातिब होंगे. JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की Latest Update के लिए पेज पर बने रहिए...

Live Updates
6:15 PM. 27 Dec 20 6:15 PM. 27 Dec

बिहटा में भी खुशी दिखी

आर सी पी सिंह को जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर बिहटा में भी खुशी दिखी ,बिहटा जद यू के प्रखंड अध्यक्ष सहित तमाम जद यू कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर नए अध्यक्ष का स्वागत किया।बिहटा चौराहा पर जद यू कार्यकता इकट्ठा हुए और माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इनके नाम पर सहमति देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

अटल धर्म निभाने की नसीहत दी

अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों की तोड़फोड़ से पार्टी गुस्सा गई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी नेता केसी त्यागी ने बीजेपी को अटल धर्म निभाने की नसीहत दी है.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

नहीं है क्रिमिनल केस

आरसीपी सिंह पर एक भी क्रिमिनल केस नहीं है. आरसीपी सिंह यूपी कैडर के आईएएस रहे, जिसके बाद उन्होंने सीधे जेडीयू के जरिए राजनीति में एंट्री किया.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल

अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों की टूट के बाद बिहार में है रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला किया गया है. बैठक में नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. जेडीयू के नए अध्यक्ष आरसीपी सिंह को चुना गया है. बैठक में नीतीश कुमार ने ही आरसीपी सिंह के नाम का प्रस्ताव किया. वहीं आरसीपी सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे हैं.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर सेलिब्रेशन की तैयारी

जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर सेलिब्रेशन की तैयारी, ढोल नगाड़ा और मिठाई के साथ मौजूद है कार्यकर्ता, राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म होने के बाद होगा सेलिब्रेशन

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

आरसीपी सिंह का प्रेस कॉन्फ्रेंस

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बड़ी खबर सामने आ रही है. पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज शाम पांच बजे प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

पार्टी प्रवक्ता ने किया ट्वीट

आरसीपी सिंह के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने ट्वीट किया है. राजीव रंजन ने ट्वीट में लिखा, ‘जदयू के नव नियुक्त अध्यक्ष आर सी पी सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये.’

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

बीजेपी नेता ने की गृहविभाग छोड़ने की मांग

इधर अरुणाचल प्रदेश का मामला गर्म है. उधर विधानपरिषद के सदस्य और बीजेपी नेता संजय पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने सीएम से गृहविभाग छोड़ने की मांग की है.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

मंगल पांडेय ने दी बधाई

बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने आरसीपी सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है. मंगल पांडे ने ट्वीट कर लिखा, ‘राज्यसभा सांसद आर. सी. पी. सिंह जी को जनता दल यूनाइटेड (JDU) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं.’

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

आरसीपी सिंह की पदोन्नति

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन महासचिव आरसीपी का सिंह का प्रमोशन हुआ है. इससे पहले एक बैठक में नीतीश कुमार ने भी आरसीपी को अपना उत्तराधिकारी बनाने का संकेत दिया था.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

रामचंद्र प्रसाद सिंह बने अध्यक्ष

अरुणाचल प्रदेश में हुई टूट के बाद जेडीयू ने बड़ा फैसला किया है. सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन महासचिव रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया है. आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और वर्तमान में राज्यसभा संसदीय दल के नेता भी हैं.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

नीतीश कुमार बड़ा ऐलान कर सकते हैं

बिहार में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है. बैठक में सीएम नीतीश कुमार बड़ा ऐलान कर सकते हैं. सीएम नीतीश संगठन से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान कर सकता है.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

देशभर में पार्टी के विस्तार पर चर्चा

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देशभर में पार्टी के विस्तार करने का फैसला किया गया. जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने को लेकर भी कार्यकारिणी में चर्चा की गई.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

कांग्रेस ने दी सलाह

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी द्वारा जेडीयू के 6 विधायकों को तोड़े जाने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को सलाह दी है. अधीर ने कहा कि नीतीश कुमार जी, टुकड़े होकर बिखरने से पहले नये रास्ते तलाशें, बिहार में विपक्षी दलों के संपर्क में रहें.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी

अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. बीजेपी के बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार और अरुणाचल प्रदेश का मामला दूसरा है. हम लोग यहां मिलकर काम कर रहे हैं.

5:28 PM. 27 Dec 20 5:28 PM. 27 Dec

थोड़ी देर बाद होगा भोजनावकाश

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जदयू प्रदेश मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करीब 11:30 बजे से चल रही है. थोड़ी देर बाद भोजनावकाश होने वाला है. इसके बाद जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू होगी.

2:08 PM. 27 Dec 20 2:08 PM. 27 Dec

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी

बिहार की राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर से तेज हो गई है. अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू (JDU) के 6 विधायकों को बीजेपी द्वारा शामिल कराए जाने से राज्य में सियासी तूफान खड़ा हो गया है. इस घटनाक्रम के बाद सबकी निगाहें सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर है, बैठक के बाद ही अगले कदम का ऐलान किया जाएगा. बैठक से पहले पार्टी के महासचिव संजय झा ने कहा कि पूर्वोत्तर का मामला बिहार का नहीं है.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

मुख्य बातें

Nitish kumar party JDU Meeting LIVE Update : अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों की टूट के बाद बिहार में है रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला किया गया है. बैठक में नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. जेडीयू के नए अध्यक्ष आरसीपी सिंह को चुना गया है. बैठक में नीतीश कुमार ने ही आरसीपी सिंह के नाम का प्रस्ताव किया. वहीं आरसीपी सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आरसीपी सिंह अब से थोड़ी देर बाद मीडिया से मुखातिब होंगे. JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की Latest Update के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >