NEET Result 2021: नीट का रिजल्ट जारी, मधुबनी का जेया बेलाल स्टेट टॉपर, मिले 715 अंक

NEET Result 2021: एनटीए ने अभ्यर्थियों के इमेल पर स्कोर कार्ड भेजे हैं. neet.nta.nic.in पर 11 बजे के बाद रिजल्ट का लिंक जारी किया गया. साथ ही फाइनल आंसर की रात 11 बजे करीब जारी की गयी.

पटना. एनटीए ने नीट यूजी-2021 का रिजल्ट सोमवार देर शाम जारी कर दिया. लेकिन, नीट ने ऑफिशियल वेबसाइट पर कोई नोटिस जारी नहीं किया. एनटीए ने अभ्यर्थियों के इमेल पर स्कोर कार्ड भेजे हैं. neet.nta.nic.in पर 11 बजे के बाद रिजल्ट का लिंक जारी किया गया. साथ ही फाइनल आंसर की रात 11 बजे करीब जारी की गयी.

मधुबनी के जेया बेलाल स्टेट टॉपर हुए हैं. उन्हें 720 में 715 अंक मिले हैं. इनका ऑल इंडिया रैंक 19 है. दर्श कैस्तुब को 50वां रैंक (706 अंक) व रमण बालाजी को 103 रैंक (705 अंक) प्राप्त हुआ है.

8.70 लाख स्टूडेंट्स सफल

12 सितंबर को हुए नीट-2021 में 15.44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें 8.70 लाख सफल हुए हैं. इनमें 4.94 से अधिक छात्राएं व 3.75 छात्र के साथ आठ ट्रांसजेंडर शामिल हैं. ओबीसी के 3.96 लाख, एससी के 1.14, एसटी के 40 हजार, सामान्य के 2.39 लाख व इडब्ल्यूएस के 79 हजार स्टूडेंट्स सफल हुए हैं.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >