तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

NAWADA NEWS.शनिवार को हिसुआ बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की कुचलकर मौत हो गयी. मृतका के भाई प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों भाई-बहन रीबला गांव से मोबाइल खरीदने के लिए बाइक से हिसुआ बाजार आ रहे थे.

फोटो कैप्शन – अस्पताल में परिजन. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय शनिवार को हिसुआ बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की कुचलकर मौत हो गयी. मृतका के भाई प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों भाई-बहन रीबला गांव से मोबाइल खरीदने के लिए बाइक से हिसुआ बाजार आ रहे थे. इसी क्रम में मुड़ने के दौरान तेज रफ्तार बालू से लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए बहन के गर्दन पर चढ़ता हुआ चला गया. जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सोनी देवी और पति सतेंद्र शर्मा जो पकरीबरवां के हैं, जबकि वे लोग गया जिले में रहते हैं. हिसुआ पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर को लेकर फरार होने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >