नवादा में इंजन रिक्शा से शराब लेकर जा रही महिला गिरफ्तार, 6.25 लीटर शराब बरामद

Nawada News : पकरीबरावां पुलिस ने सुदनपुर के पास एक महिला को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Nawada News : शराब तस्करी के खिलाफ पकरीबरावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सुदनपुर गांव के समीप पकरीबरावां-राईस पथ पर इंजन रिक्शा से गंगटी की ओर जा रही महिला को पकड़ा. उसके पास से अंग्रेजी शराब और बीयर की कुल 6.25 लीटर मात्रा बरामद की गयी है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने इंजन रिक्शा रोककर की तलाशी

थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला नवादा की ओर से शराब लेकर गंगटी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गयी. इसी क्रम में सुदनपुर गांव के पास इंजन रिक्शा को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान गंगटी गांव निवासी उषा कुमारी के थैले और पर्स से शराब बरामद हुई.

Also Read : बाबा हरिगिरिधाम जा रही महिला से सोने की चकती झपटने का प्रयास, ई-रिक्शा से गिरकर घायल

750 एमएल की तीन और 375 एमएल की चार बोतल बरामद

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में 750 एमएल की तीन बोतल, 375 एमएल की चार बोतल अंग्रेजी शराब तथा 500 एमएल की पांच बीयर शामिल हैं. पुलिस ने शराब जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पूछताछ में जुटी पुलिस, तस्करी के नेटवर्क की तलाश

गिरफ्तार महिला से पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गयी थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच के साथ तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

Also Read : Nepal Flood: वैशाली में 24*7 कंट्रोल रूम शुरू, सारण DM गंडक किनारे पहुंचे, बेगूसराय में भी अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विश्वनाथ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >