नवादा: घर में घुसकर मारपीट, महिला से सोने की जितिया छीनने का आरोप, एफआईआर दर्ज

नवादा के अलखडीहा गांव में घर में घुसकर हुई मारपीट और गहने लूटने की घटना से हड़कंप मच गया है. पीड़ित महिला ने दबंगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलखडीहा गांव में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और सोने का आभूषण छीनने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता बेबी देवी ने अकबरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही शुभम कुमार उर्फ लल्लू, भोला सिंह, रंजन कुमार तथा 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.

रात में दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दबंग

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 16 जुलाई की रात करीब 9:35 बजे की है. पीड़िता का आरोप है कि नामजद आरोपित जबरन दरवाजा धक्का देकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए घर के सामानों की तोड़फोड़ व फेंकना शुरू कर दिया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की.

92 हजार रुपये की सोने की जितिया छीनी

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट और धक्का-मुक्की के दौरान आरोपितों ने उनके गले से लगभग 92 हजार रुपये मूल्य की सोने की जितिया (आभूषण) झपट ली और फरार हो गए.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की

मामले की पुष्टि करते हुए अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है. साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anil kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >