नवादा में किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर हमला, दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

भदौनी में छेड़खानी का विरोध करना किशोरी के परिवार को महंगा पड़ गया. आरोप है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ टूट गया और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Nawada News : नवादा नगर थाना क्षेत्र में किशोरी से कथित छेड़खानी का विरोध करना उसके परिजनों को भारी पड़ गया. आरोप है कि विरोध करने पर कई लोगों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ टूट गया जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मामले में दर्ज नगर थाना कांड संख्या 531/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

छेड़खानी का विरोध करने पर हुआ हमला

पीड़िता की मां अंजुम खातून ने नगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 24 मई 2026 की शाम उनकी 17 वर्षीय बेटी निगार फातिमा घर के बाहर निर्माण कार्य देख रही थी. इसी दौरान मोहल्ले के तसउर उर्फ तासो ने कथित रूप से उसका दुपट्टा खींचा, बांह पकड़ ली और जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया. बेटी के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध किया.

मारपीट में कई लोग घायल

प्राथमिकी के अनुसार, विरोध के बाद कई लोग एकजुट होकर पहुंचे और लाठी, डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमले में नबी हुसैन का हाथ टूट गया, फरहान के सिर में गंभीर चोट लगी तथा आसिफ उर्फ आशीन भी घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल नवादा में कराया गया.

दो आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पीड़िता की मां के आवेदन पर नगर थाना में हत्या के प्रयास, छेड़खानी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले में पुलिस ने शाहब शाह और जिशान शाह, दोनों निवासी शाह टोली, भदौनी को गिरफ्तार कर लिया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >