Nawada News : वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 392/26 एवं 480/26 के दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी.
चंडीपुर और मुड़लाचक से हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव निवासी विनेशर मांझी का पुत्र इंद्रजीत कुमार तथा नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव निवासी भगवान यादव का पुत्र अमृत यादव शामिल हैं. अमृत यादव वर्तमान में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मुड़लाचक मोहल्ले में रह रहा था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया.
शनिवार को दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध दर्ज मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
