सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

कौआकोल में ट्रक चालकों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में मृत साथी के परिवार को 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है।

Nawada News : थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत मधुरापुर गांव निवासी ट्रक चालक स्व. रामलखन यादव उर्फ पुरैल यादव की 1 जुलाई को दिल्ली में सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद वाहन चालकों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया. गुरुवार को चालकों ने आपसी सहयोग से जुटाई गई 17,79,384 रुपये की आर्थिक सहायता राशि मृतक के परिजनों को प्रदान की.

व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से चला सहयोग अभियान

जय बजरंगबली ड्राइवर व्हाट्सऐप ग्रुप के मीडिया प्रभारी मुंद्रिका मुसाफिर ने बताया कि करीब 800 वाहन चालकों के सहयोग से चंदा एकत्र किया गया. इसके बाद यह राशि ऑनलाइन माध्यम से मृतक की पत्नी एवं अन्य स्वजनों के बैंक खातों में भेजी गई.

कई चालकों ने निभाई अहम भूमिका

उन्होंने बताया कि इस सहयोग अभियान को सफल बनाने में गोपाल कुमार, मुकेश कुमार यादव, रामबालक यादव, अजय यादव, जयपाल यादव, उमेश यादव तथा कौशल कुमार उर्फ छोटू सहित कई साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. नवादा, जमुई और शेखपुरा जिले के विभिन्न गांवों से जुड़े वाहन चालकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Also Read : नवादा में दूसरे दिन भी जारी रही नगर परिषद सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहर की सफाई व्यवस्था ठप

परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे रामलखन यादव

स्व. रामलखन यादव अपने पीछे पत्नी भगिया देवी, दो पुत्रियों और दो पुत्रों सहित चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं. वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनकी असामयिक मृत्यु के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था. इसी स्थिति को देखते हुए वाहन चालकों ने एकजुट होकर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया.

मानवीय पहल की हो रही सराहना

वाहन चालकों की इस संवेदनशील और मानवीय पहल की पूरे प्रखंड क्षेत्र में सराहना की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार का सहयोग समाज में भाईचारे, एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है. ऐसे प्रयास जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में संबल देने का कार्य करते हैं.

Also Read : जुलाई में नवादा पुलिस ने 34 मामलों में लगाई क्लोजर रिपोर्ट, 23 केस 'सत्य सूत्रहीन' और 11 'तथ्य की भूल' निकले


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dashrath mistri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >