वारिसलीगंज में 55 स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया नमन, क्रांति दिवस पर शिलापट्ट पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Nawada News : क्रांति दिवस के अवसर पर वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय में 55 स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. अधिकारियों और ग्रामीणों ने उन्हें याद किया.

Nawada News : प्रखंड क्षेत्र के 55 स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. अंग्रेजी हुकूमत ने इन सेनानियों को जेल में डालने के साथ कई तरह की शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी थीं. शनिवार को क्रांति दिवस के अवसर पर इन वीर सेनानियों की स्मृति को ताजा करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में उनके नाम वाले शिलापट्ट के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया.

1942 से 1947 तक स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और वारिसलीगंज बाजार के 55 स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1942 से 1947 तक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण अंग्रेजी हुक्मरानों ने इन सेनानियों को तरह-तरह की यातनाएं देकर जेल में डाल दिया था. देश को अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भारत सरकार ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर क्रांतिकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देकर सम्मानित किया.

2019 में लगाया गया था स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का शिलापट्ट

वर्ष 2019 में प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के प्रयास से वारिसलीगंज प्रखंड परिसर में क्षेत्र के सभी 55 सेनानियों के नाम वाला शिलापट्ट लगवाया गया था. क्रांति दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष इसी स्थान पर क्षेत्रवासी देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अपने पूर्वज स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हैं.

कैंडल से सजाया शिलापट्ट, दी श्रद्धांजलि

शनिवार की शाम करीब छह बजे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम वाले शिलापट्ट को कैंडल से सजाया गया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया.

अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीडीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद डॉ. गोविंद जी तिवारी, मुखिया राजकुमार सिंह, अरुरंजय मेहता, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार, पप्पू चौधरी, सुरेंद्र यादव, पत्रकार अशोक कुमार, उमाशंकर पाठक, सुजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया.

Also Read : पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट से बरी होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >