10 से 15 अगस्त तक सभी मंडलों में निकलेगी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में रूपरेखा तय

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में रूपरेखा तय

प्रतिनिधि, नवादा नगर.

भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय में एक अहम बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक तथा जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे. मंच संचालन का दायित्व जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा ने निभाया. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर की गयी. प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना के साथ निरंतर कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिसमें तिरंगा यात्रा का विशेष महत्व है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आमजन को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी जायेगी कि किस तरह भारत ने अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकालकर राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया. जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. साथ ही 12 से 14 अगस्त तक शहीदाें के स्मारकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. 13 से 15 अगस्त तक हर घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आग्रह कार्यकर्ताओं की ओर से किया जायेगा.

जन-जन का अभियान बनाना है

बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भाग लेना है और इसे जन-जन का अभियान बनाना है. उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जिसमें भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को जनता के बीच बताया जायेगा. इस अवसर पर पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, प्रमोद चून्नू, प्रिय रंजन श्रीनिवास, जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता, गौरव शांडिल्य, नंदकिशोर चौरसिया, उपाध्यक्ष विनोद भोली, तेजस सिन्हा, प्रमोद चंद्रवंशी, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु, जिला मंत्री शिव यादव, निशा राजवंशी, मीडिया प्रभारी मनीष सिन्हा, विकास सोलंकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी बरनवाल, अभिजीत कुमार, गरीबन महतो, विवेकानंद कुमार, शिवरानी केशरी, सूरज पासवान, अशोक सिंह, राहुल सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >