गया के व्यापारी से लूट के मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार

शिकंजा. कादिरगंज में हथियार के बल पर लूट लिये थे 3.23 लाख रुपये

नवादा कार्यालय. हथियार के बल पर व्यापारियों से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों से लूट के बचे 30 हजार रुपये भी बरामद किये हैं. पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गयी दो बाइकों को जब्त किया हैं. गौरतलब है कि विगत 25 जनवरी को तकादा के रुपये लेकर लौट रहे गया शहर के व्यापारी से कादिरगंज के मायाबिगहा के पास हथियार के बल पर तीन लाख 23 हजार रुपये लूट कर अपराधी फरार हो गये थे. पीड़ित व्यापारी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इमरान परवेज ने प्रेसवार्ता में बताया है कि कादिरगंज थाना कांड स.31/25 के लूटकांड का खुलासा कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया. इसके बाद कादिरगंज थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गयी. टीम ने विभिन्न सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, आसूचना इकाई और अन्य तकनीकी अनुसंधान के बाद वारिसलीगंज से गोलू यादव को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर लूट के करीब 30 हजार रुपये बरामद किये गये. इसके बाद अलग-अलग स्थानों से दो अन्य चिह्नित लुटेरों को गिरफ्तार किया गया. उनकी पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर निवासी अजय यादव के बेटे गोलू कुमार, विष्णुपुर गांव निवासी सरयुग यादव के बेटे धर्मेंद्र यादव और तीसरा झारखंड के कोडरमा जिले के नसरगंज थाना क्षेत्र के बांसोडीह निवासी वाल्मीकि तिवारी के बेटे पप्पू कुमार उर्फ पुरुषोत्तम के रूप में की गयी. इन लोगों ने व्यापारी का वारिसलीगंज से ही पीछा कर दिनदहाड़े लूट की वारदात की थी. मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक ने बताते हुए कहा कि कादिरगंज लूटकांड के दर्ज मामले में तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >