नवादा सदर अस्पताल के रैन बसेरा में सो रहे एंबुलेंस कर्मियों पर चोरों का धावा, एक साथ 5 मोबाइल चोरी; आपातकालीन सेवा प्रभावित

नवादा सदर अस्पताल परिसर के रैन बसेरा में सो रहे एंबुलेंस चालकों और EMT कर्मियों के 5 मोबाइल फोन चोरी हो गए. इस घटना से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.

Nawada News: नवादा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरा में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया. ड्यूटी पूरी करने के बाद विश्राम कर रहे एंबुलेंस चालकों एवं ईएमटी (EMT) कर्मियों के पांच मोबाइल फोन पर चोरों ने सफाई से हाथ साफ कर दिया.

कर्मचारियों की नींद खुलने पर जब मोबाइल गायब मिले, तो परिसर में अफरा-तफरी मच गई. एंबुलेंस सेवा के आधिकारिक संपर्क माध्यम (CUG) बंद होने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

CUG समेत इन कर्मियों के मोबाइल हुए चोरी

मामले को लेकर एंबुलेंस कर्मी रोहित कुमार ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार चोरी गए मोबाइलों का विवरण:

  1. रोहित कुमार: वनप्लस सी2 लाइट (OnePlus CE2 Lite)
  2. एंबुलेंस (BR-01PR-8956): आधिकारिक CUG मोबाइल
  3. रौशन कुमार (झीकटोरा): रियलमी (Realme)
  4. राहुल कुमार (न्यू एरिया दुर्गा मंडप): सैमसंग ए-23 (Samsung A23)
  5. रविंद्र कुमार (गढ़हा, रोह): वीवो वाई-29 (Vivo Y29)

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही पुलिस

अस्पताल जैसे अति-संवेदनशील स्थान के रैन बसेरा में एक साथ 5 मोबाइल फोन की चोरी से स्वास्थ्यकर्मियों व एंबुलेंस चालकों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है.

मामला दर्ज करने के बाद नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शातिर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

Also Read: नवादा: रजौली विद्युत प्रमंडल ने शुरू किए 2 फ्यूज कॉल सेंटर, फोन पर शिकायत दर्ज होते ही होगी कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >