रजौली की माटी का कमाल: मुखिया संजय यादव की बिटिया भूमिका ने किया टॉप, पटना जिला टॉपर बनकर बढ़ाया मान

Nawada News: नवादा जिले के रजौली की बेटी भूमिका ने कॉमर्स में किया पटना जिला टॉप, मेहनत और लगन की मिसाल पेश की जानिए पूरी खबर नीचे

Nawada News: (मनीष देव) नवादा जिले के रजौली प्रखंड की मेधा ने एक बार फिर राज्य स्तर पर अपनी धमक कायम की है.रजौली की माटी में पली-बढ़ी और यहीं के संस्कारों में रची-बसी भूमिका ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का ऐसा परचम लहराया है कि आज पूरा बिहार देख रहा है. टकुआटांड़ निवासी और क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय महादेव यादव की पोती तथा रजौली पूर्वी पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय यादव की दूसरे बेटे भूमिका ने वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) में अविश्वसनीय 98.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर पटना जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है.रजौली जैसे ग्रामीण परिवेश से निकलकर राजधानी के कड़े मुकाबले के बीच प्रथम स्थान प्राप्त करना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे रजौली क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. जैसे ही परिणाम की सूचना रजौली पहुंची, वैसे ही मुखिया संजय यादव के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे पंचायत समेत प्रखंड में जश्न का माहौल हैं.

इरादे अगर बुलंद हो तो

इस अभूतपूर्व सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे बुलंद हों और मेहनत में ईमानदारी हो, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती.अपनी लाडली की इस उपलब्धि पर गदगद पिता संजय यादव ने भावुक होते हुए कहा कि भूमिका ने बचपन से ही पढ़ाई के प्रति अटूट समर्पण दिखाया है और आज उसकी मेहनत ने उनके सिर को गर्व से ऊंचा कर दिया है.उन्होंने अपनी बेटी को भविष्य के लिए निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया. वहीं, अपनी सफलता से गौरवान्वित भूमिका ने स्पष्ट किया कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे रजौली की जड़ों से मिला जुझारूपन, माता-पिता का असीम त्याग और शिक्षकों का सही मार्गदर्शन है.

छोटे शहरों में भी रह कर

उन्होंने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए बताया कि नियमितता और खुद पर भरोसे ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.आज रजौली का हर नागरिक खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है, क्योंकि उनकी बेटी ने अपनी मेधा से यह संदेश दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े फलक पर अपनी पहचान बनाने का माद्दा रखती हैं.क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने इसे महिला सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल बताते हुए भूमिका के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है.

Also Read : Arwal News : सदर अस्पताल में कैसर मरीजों को निःशुल्क कीमोथीरोपी की है व्यवस्था, एक साल मे 652 संदिग्धों की हुई पहचान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >