नियमित वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने दिया आवेदन

NAWADA NEWS.हिसुआ नगर पर्षद के सफाईकर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर नियमित भुगतान की मांग की है. सफाईकर्मियों ने बताया कि दो तीन माह से उनका मानदेय वेतन का भुगतान नहीं हुआ.

प्रतिनिधि, हिसुआ

हिसुआ नगर पर्षद के सफाईकर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर नियमित भुगतान की मांग की है. सफाईकर्मियों ने बताया कि दो तीन माह से उनका मानदेय वेतन का भुगतान नहीं हुआ. आवेदन में मांग की गयी कि उसे अपडेट कर नियमित रूप से वेतन का भुगतान किया जाए. हर माह की पहली से 10 तारीख तक नियमित भुगतान करने की मांग है. साथ ही कई लंबित भविष्यनिधि की राशि को भी अपडेट करने की मांग है. सफाईकर्मियों ने कहा कि नियमित भुगतान नहीं होने और भुगतान में देर होने से भुखमरी की हालत पैदा हो जाती है. उन्होंने कहा कि हम इसी पर आश्रित हैं. उन्होंने बताया कि वे नगर पर्षद के पुराने सफाईकर्मियों हैं और उनका वेतन भुगतान आउटसोर्सिंग स्तर से न होकर कार्यालय स्तर से किया जाता है. आवेदन देने वालों में सफाईकर्मी अध्यक्ष जगन रविदास, मनोज रविदास, अजीत रविदास, राजकुमार रविदास, छोटू डोम, संतोष रविदास, रंजीत राम, रूंजय दास, सत्येंद्र सिंह, संजय डोम, रंजीत रविदास सहित पुराने सफाईकर्मी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इ��े प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >