सदर अस्पताल में महिला के सोने की बालियां व लॉकेट उड़ाये

रविवार को नीतू कुमारी अपनी बहन के बच्चे को देखने सदर अस्पताल आयी थी.

नवादा नगर. पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बलियारी गांव निवासी सनोज कुमार की पत्नी नीतू कुमारी के साथ सदर अस्पताल में लूट की घटना घटी. नीतू कुमारी की बहन खुशबू कुमारी गर्भवती थी और 6 जून को उसे प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था. रविवार को नीतू कुमारी अपनी बहन के बच्चे को देखने सदर अस्पताल आयी थी. इसी दौरान दो बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. जब नीतू कुमारी रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास अकेली थी, तब बदमाशों ने उसे एक केमिकल लगे रुमाल को सूंघा दिया. इसके बाद वह बेसुध होकर बैठ गयी. इसके बाद बदमाश उसके कान से सोने की बालियां और एक लॉकेट लेकर फरार हो गये. बदमाशों ने नीतू कुमारी को नोट के आकार में कपड़े में लिपटा हुआ कागज की गड्डी दी थी और कहा था कि इसमें बहुत पैसा है, इसे पकड़ो और थोड़ी देर बाद आकर ले जायेंगे. इसी बीच बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. पुलिस बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

घटना के बाद लोगों में आक्रोश :

नीतू कुमारी ने बताया कि वह अपनी बहन के बच्चे को देखने अस्पताल आयी थी और बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. उसने बताया कि बदमाशों ने उसे नशीली दवाई सुंघाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. नीतू कुमारी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. सदर अस्पताल में महिला के साथ लूट की घटना से लोगों में आक्रोश है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया है. पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BABLU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >