पुस्तकालय विद्यार्थियों की जीवन में मार्गदर्शक के रूप में करेगा काम : डॉ नवल किशोर यादव

सीताराम साहू कॉलेज में लाइब्रेरी भवन का हुआ उद्घाटन

नवादा कार्यालय.

पुस्तकालय विद्यार्थियों की जीवन में मार्गदर्शन के रूप में काम करता है. स्वाध्याय के लिए यह एक बेहतर स्थान है. उक्त बातें विधान परिषद सदस्य डॉ नवल किशोर यादव ने सीताराम साहू कॉलेज में लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए कही. बुधवार को कॉलेज कैंपस में नये लाइब्रेरी भवन का उद्घाटन किया गया. इस दौरान एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा कि सरकार से लड़कर हमलोगों ने वित्तरहित शिक्षाकर्मियों के लिए अनुदान की व्यवस्था की है. वित्तरहित शिक्षा कर्मियों को वेतनमान मिले, इसके लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने कालेज के कार्यक्रम में नया ऑडिटोरियम ( मीटिंग हॉल) बनाने के लिए सहयोग का वादा किया. कार्यक्रम में मौजूद रहे नगर पर्षद के पूर्व चेयरमैन संजय साव ने कहा कि वितरहित कॉलेज होने के बाद भी यहां से बेहतर विद्यार्थी निकलते रहे हैं. उन्होंने नगर पर्षद फंड से शौचालय बनाने के लिए सहयोग का वादा किया. कार्यक्रम में मौजूद रहे शासी निकाय सचिव प्रो डॉ सुनील सुमन ने भी अपने विचार रखें. कॉलेज के प्राचार्य डॉ कृष्ण मुरारी साह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न हस्तियां शामिल हुई. कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि वह अपने यहां बेहतर शिक्षा देने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं. कॉलेज को विकसित बनाने के लिए सभी का सहयोग लिया जा रहा है. कॉलेज के कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रो अमरकांत ने किया. इस दौरान डॉ रामशरण यादव, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ चंद्रभूषण, पूर्व प्राचार्य प्रो अवधेश, वित्तेक्षक डॉ महेश प्रसाद, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह सहित अन्य अतिथि व शिक्षक व छात्र मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >