ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

आक्रोशित लोगों ने दूसरे ट्रक में लगायी आग,

नवादा कार्यालय. अज्ञात ट्रक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया. नवादा शहर आइटीआइ अतौआ मोड़ के पास हुई घटना में बाइक पर सवार युवक 28 वर्षीय बिट्टू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसके साथ रहे वारसलीगंज निवासी हरि कुमार घायल है. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. स्थानीय गोनावां निवासी पवन सिंह के बेटे बिट्टू की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने नो इंट्री एरिया में घुस रहे ट्रक में आग लगा दी. जिसे काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के द्वारा बुलाया गया. मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ अखिलेश कुमार और एसडीपीओ-1 अनोज कुमार को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने कहा कि नो एंट्री का समय 8:00 बजे के बाद है, तो इसके पहले ट्रक शहर की और कैसे एंट्री कर रही थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया तथा लोगों को समझा बूझकर शांत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >