सिरदला के नए अंचल अधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद ने संभाला पदभार, कहा- जमीनी मसलों का होगा त्वरित और निष्पक्ष समाधान

Nawada News : सिरदला प्रखंड को नए अंचल अधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद मिल गए हैं. पदभार संभालने के बाद उन्होंने आम लोगों को समय पर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने और भूमि विवादों के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है. उन्होंने कर्मचारियों से टीम भावना से काम करने का आह्वान किया.

Nawada News : सिरदला प्रखंड में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली.

समय पर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना होगी प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद अंचल अधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों को समय पर राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना और भूमि संबंधी विवादों का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के निपटारे के लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जाएगी तथा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा. साथ ही सरकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

टीम भावना से काम करने का दिया संदेश

नवपदस्थापित अंचल अधिकारी ने कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

कर्मचारियों ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण के दौरान अंचल कार्यालय के कर्मचारी सह सीआई राजीव रंजन, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, रुमेश कुमार, लिपिक नवीन कुमार तथा बड़ा बाबू बालगोविंद प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी कर्मियों ने नए अंचल अधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. वहीं, नई पदस्थापना के बाद क्षेत्र के लोगों में भूमि संबंधी मामलों के त्वरित समाधान की उम्मीद जगी है.

Also Read : नवादा दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, फरार ससुर गिरफ्तार, अब पूरा आरोपी परिवार पहुंचा जेल



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Yuvraj Ratan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >