नवादा के प्रसिद्ध मुख्य पुजारी श्री बाबा का निधन, वैदिक संस्कार जगत में शोक की लहर

नवादा के शोभ मंदिर के मुख्य पुजारी और वैदिक संस्कारों के विद्वान श्री बाबा का निधन हो गया है. उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Nawada news : नवादा के प्रसिद्ध शोभ मंदिर के मुख्य पुजारी और वैदिक संस्कारों के विद्वान श्री बाबा के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. सोमवार को पटना में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. मंगलवार को नवादा के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

वैदिक कर्मकांड के थे प्रतिष्ठित विद्वान

72 वर्षीय श्री बाबा वर्षों से शोभ मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में धार्मिक सेवाएं दे रहे थे. वे वैदिक कर्मकांड, पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक संस्कारों के लिए जिलेभर में प्रसिद्ध थे. उनके मार्गदर्शन में कई प्रमुख पूजा-पंडालों में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते थे.

गणमान्य लोगों के भी थे प्रिय पुरोहित

गया रोड देवी स्थान निवासी श्री बाबा के यजमानों में कई बड़े राजनीतिक दलों के नेता, व्यवसायी और सामाजिक हस्तियां शामिल थीं. विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञ और अन्य वैदिक संस्कारों के लिए लोग विशेष रूप से उन्हें आमंत्रित करते थे.

परिवार और श्रद्धालुओं में शोक

उनके निधन की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई. लोगों ने उन्हें धर्म, संस्कृति और वैदिक परंपरा का समर्पित साधक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

आज होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार मंगलवार को नवादा के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन से जिले के धार्मिक और सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >