विद्यालय में बिताये अपने पलों और यादों को किया साझा

Nawada news. हिसुआ प्रखंड के उत्कमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिधौली के प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित होने पर शुक्रवार को विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह हुआ.

प्रधानाध्यापक बनने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन फोटो- विदाई समारोह में शामिल शिक्षक. प्रतिनिधि, अकबरपुर साधो लाल आर्य कन्या इंटर विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार चौधरी का प्रधानाध्यापक के पद पर चयनित होकर बक्सर जिले के उत्कमित उच्च माध्यमिक विद्यालय नवानगर, वही मुकेश कुमार का हिसुआ प्रखंड के उत्कमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिधौली के प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित होने पर शुक्रवार को विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह हुआ. इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ अनिल कुमार व संचालन प्रधान लिपिक मुरारी प्रसाद कर रहे थे. विद्यालय से विदाई पर डां अनिल कुमार ने विद्यालय में विगत वर्षों में बिताये अपने पलों और विद्यालय परिवार से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया. उन्होंने कहा कि एक तरफ यहां के बच्चों को छोड़ कर जाने का मलाल है, तो नयी जगह कार्य करने का उत्साह है. शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक अनिल कुमार चौधरी व मुकेश कुमार ने अपने बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों से प्रखंड में एक उदाहरण बनाया है, निश्चित रूप से अपनी नयी कर्मभूमि पर भी अपने कार्यों से एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे. समारोह में प्रमोद कुमार रंजन, पंकज कुमार कुशवाहा, संदीप कुमार, गौतम कुमार, विवेकानंद कुमार, संतोष कुमार, सोनम कुमारी, रीना कुमारी,अंकिता सहित गांव के अभिभावक तथा छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >