सावन में भगवा रंग की धूम, केसरिया हुआ नवादा का बाजार

सावन के नजदीक आते ही नवादा का बाजार शिवभक्ति के रंग में रंग गया है। दुकानों पर भगवा वस्त्र, महादेव प्रिंटेड टी-शर्ट और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Nawada News: नवादा जिले के प्रमुख बाजारों में सावन का महीना नजदीक आते ही शिवभक्ति का रंग पूरी तरह चढ़ चुका है. शहर की दुकानों पर भगवा वस्त्र, महादेव प्रिंटेड टी-शर्ट, हरी चूड़ियां, रुद्राक्ष की मालाएं और पूजन सामग्री खरीदने के लिए श्र द्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

महादेव थीम कपड़ों का बढ़ा क्रेज

सावन ट्रेंड के तहत युवाओं में 'हर-हर शंभू' और 'बोल बम' लिखी टी-शर्ट तथा कॉटन कुर्तों की मांग सबसे अधिक है. इसके साथ ही भगवा हाफ पैंट, सैंडो गंजी, गमछा, कांवड़ थैले और महिलाओं के लिए हरी कश्मीरी चूड़ियों की बिक्री में काफी तेजी आई है.

बनारस से शिवलिंग और नंदी मंगाए

विशेष तैयारी के तहत बनारस से विभिन्न आकारों के संगमरमर के शिवलिंग और जयपुर से नंदी की आकर्षक प्रतिमाएं मंगाई गई हैं. इसके अलावा जलाभिषेक पात्र, रुद्राक्ष माला, बेलपत्र, धूप और अगरबत्ती जैसी पूजा सामग्रियों की खरीदारी के लिए दुकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ बनी हुई है.

ट्रेनों में बढ़ी कांवरियों की भीड़

सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले कांवरियों का उत्साह चरम पर है. पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु समय से पहले ही निकल रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों और देवघर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

बाजार में यह है प्रमुख दरें

बाजार में भगवा टी-शर्ट ₹100 से ₹200, हाफ पैंट ₹120 से ₹250 और महिलाओं की कुर्तियां ₹200 से ₹600 तक में बिक रही हैं. वहीं श्रृंगार सामग्री में कश्मीरी फैंसी चूड़ियां ₹70 से ₹250 और चूड़ी सेट ₹120 से ₹250 के बीच उपलब्ध हैं.

शिवभक्ति से गुलजार हुआ शहर

सावन की धार्मिक आस्था ने नवादा के कपड़ा और पूजन सामग्री कारोबारियों के चेहरे पर खुशी ला दी है. व्यापारियों को पूरी उम्मीद है कि पहली सोमवारी के करीब आते ही बाजार की बिक्री अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >