मिशन शक्ति के तहत सखी वार्ता आयोजित, महिलाओं को अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक

Nawada News : नवादा में मिशन शक्ति के तहत सखी वार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों, आर्थिक आत्मनिर्भरता और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

Nawada News : महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत बुधवार को अकबरपुर प्रखंड के पांती स्थित उन्नति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में सखी वार्ता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सामाजिक दायित्वों, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूक करना था.

महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और स्वरोजगार की दी जानकारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमन कुमार ने नियमित बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और वित्तीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया.

लैंगिक समानता और नशामुक्त समाज पर दिया गया संदेश

लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. वहीं मयंक प्रियदर्शी ने लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा और बेटियों को समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर

महिला सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन की दी जानकारी

केस वर्कर पूजा कुमारी ने घरेलू हिंसा, दहेज निषेध अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध कानूनों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिला हेल्पलाइन-181 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें.

महिला सशक्तिकरण को बताया विकसित समाज की आधारशिला

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय समन्वयक चंद्रदीप कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक समानता विकसित समाज की आधारशिला हैं. उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने पर बल देते हुए महिलाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव की भागीदार बनने का आह्वान किया.

Also Read : एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी ने किया इंटर विद्यालय रजौली का निरीक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >