Nawada News : शिलान्यास के नौ महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

Nawada News : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 के गोपालपुर मोड़ पर शिलान्यास का बोर्ड तो लगा दिया गया है, लेकिन अब तक विकास कार्य ठप पड़ा है.

Nawada News : अकबरपुर प्रखंड के गोपालपुर मोड़ से कलना गांव तक जाने वाली 5.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के नौ महीने बाद भी धरातल पर शुरू नहीं हो सका है.

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 के गोपालपुर मोड़ पर शिलान्यास का बोर्ड तो लगा दिया गया है, लेकिन अब तक विकास कार्य ठप पड़ा है. पथ निर्माण विभाग, नवादा के अंतर्गत इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को वर्ष 2025-26 की योजना में शामिल किया गया था.

शिलान्यास के बाद भी काम ठप

जानकारी के अनुसार इस सड़क का शिलान्यास 24 सितंबर 2025 को तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा किया गया था. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों बीत जाने के बाद भी मौके पर एक ईंट तक नहीं रखी गई है.

ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा केवल शिलान्यास बोर्ड लगाया गया, जबकि सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे पूरी सड़क जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है.

ग्रामीणों का आरोप केवल कागजों में ही विकास

स्थानीय निवासी सोनू कुमार भारती और विजय कुमार ने आरोप लगाया कि यह योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई है. ग्रामीणों ने इसे “सड़क घोटाले का नमूना” बताते हुए कहा कि पुरानी सड़क को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

जल्द शुरू हो निर्माण नहीं तो होगा आंदोलन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे. लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और संवेदक की मनमानी के कारण यह योजना प्रभावित हुई है. मशीनरी और मजदूरों की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

विभागीय पक्ष
इस मामले में पथ निर्माण विभाग, नवादा के अधिकारी विकास चंद ने कहा कि “पुरानी सड़क को कबाड़ दिया गया है और अब चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। निर्धारित समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा. इस बयान से विभाग ने निर्माण कार्य में देरी को स्वीकार करते हुए इसे चल रही प्रक्रिया बताया है और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है.

Also Read :नवादा मंडी में सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, बैंगन और प्याज की कीमतों में आयी गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >