नवादा के आरएमडब्ल्यू कॉलेज में शुरू होगी BLIS और B.Sc IT की पढ़ाई, छात्राओं में उत्साह

नवादा के एकमात्र अंगीभूत महिला कॉलेज, आरएमडब्ल्यू कॉलेज में अब बी.लिस और B.Sc IT जैसे वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इससे स्थानीय छात्राओं को प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

Nawada Vocational Education: शहर के एकमात्र अंगीभूत महिला कॉलेज राजेंद्र मेमोरियल विमेंस कॉलेज (आरएमडब्ल्यू कॉलेज) में अब वोकेशनल कोर्स के तहत बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बी.लिस) की पढ़ाई शुरू होगी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मगध विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस और बीएससी आइटी वोकेशनल कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

समर्थ पोर्टल पर जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

प्राचार्य ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय की ओर से लांच किये गये समर्थ पोर्टल पर जल्द ही एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा. विद्यार्थी एडमिशन के लिए मगध विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे. प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी, जिसके माध्यम से वोकेशनल कोर्स में एडमिशन होगा.

छात्राओं को प्रोफेशनल कोर्स के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

जिले में नैक मान्यता प्राप्त महिला कॉलेज में वोकेशनल कोर्स की शुरुआत होने से छात्राओं और कॉलेज परिवार में खुशी है. छात्राओं को अब प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई के लिए नवादा से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. उन्हें अपने शहर के कॉलेज में ही वोकेशनल कोर्स में एडमिशन लेकर पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा.

कॉलेज परिवार ने जताया विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार

वोकेशनल कोर्स शुरू होने पर प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जतायी. कॉलेज परिवार ने इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >