ब्राह्मणों से एकजुटता बनाये रखने का लिया संकल्प

क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा समिति का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा समिति का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित नवादा, पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद समेत दूसरे जिलों से बड़ी संख्या में ब्राह्मणों का आगमन प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. क्रौंच द्विपीय ब्राह्मण सेवा समिति की जिला इकाई का द्वितीय वार्षिकोत्सव शहर के शोभिया मंदिर परिसर के समीप आयोजित हुआ. कार्यक्रम में नवादा समेत पटना, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा समेत अन्य जिलों से इस समाज के ब्राह्मणों का आगमन हुआ. समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शांति सेन, सचिव दिलीप पांडेय, विशुद्धयानंद पांडेय, मिथिलेश पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, दिनेश पांडेय समेत अन्य सदस्यों का आगमन हुआ. जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय उर्फ मक्कू और समिति के सभी सदस्य आयोजन में जुटे दिखे. सचिव ने समूचे क्रौंचद्विपीय ब्राह्मणों से आपसी प्रेम व भाईचारा के साथ एकजुटता बनाये रखने को कहा. समिति के निरंतर विकास के बारे में जानकारी दी. जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि जिला में ब्राह्मण पूरी तरह से एकजुट हैं. कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने समाज हित में कार्यक्रम करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण परिवार अपने बच्चों को ज्ञान-विज्ञान के साथ वेद और कर्मकांड की भी शिक्षा जरूर दें. कार्यक्रम में सदस्यों ने कहा कि ब्राह्मण समाज प्रारंभ से सबके सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना करता रहा है. कहा कि आचार्य चाणक्य, मदन मोहन मालवीय, क्रांतिकारी मंगल पांडेय जैसे अनेक महान लोग ब्राह्मण समाज से आकर नाम रोशन किये. मंच का संचालन राजीव कुमार मिश्रा ने किया. सचिव राजकरण पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्र, चंदन पांडेय, सहजानंद मिश्र, संजय पांडेय, राकेश मिश्र, बबलू मिश्र, पटना से आये भानु भूषण भट्ट, बबलू पांडेय, रवींद्र पांडेय, ज्योतिंद्रनाथ पांडेय, अरविंद पांडेय, बालदेव पांडेय, उदय पांडेय, संजय पांडेय समेत सैंकड़ों की संख्या में ब्राह्मण परिवार उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >