रंजन चौधरी ने संभाली पकरीबरावां थाने की कमान

NAWADA NEWS.पकरीबरावां थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में रंजन कुमार चौधरी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है. बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नवादा पुलिस कप्तान ने पूर्व के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार का तबादला कर दिया है.

प्रतिनिधि, पकरीबरावां पकरीबरावां थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में रंजन कुमार चौधरी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है. बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नवादा पुलिस कप्तान ने पूर्व के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार का तबादला कर दिया है. वहीं रंजन चौधरी को पकरीबरावां का पदभार दिया गया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी. अपराध और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी और क्षेत्र में होने वाले किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों पर पूर्णता लगाम लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि आम लोगों को हर संभव सहूलियत दी जायेगी और लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जायेगा. उन्होंने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >