Nawada PSD : रजौली. प्रखंड परिसर स्थित पीडीएस कार्यालय में रविवार को जनवितरण प्रणाली डीलर संघ की ओर से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बिहार प्रदेश पीडीएस डीलर संघ के संस्थापक और प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीकांत लाभ की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया.
चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
समारोह में स्थानीय पीडीएस डीलरों और संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय श्रीकांत लाभ के चित्र पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के महामंत्री योगेंद्र पासवान ने की. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्रीकांत लाभ का जनवितरण प्रणाली से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
डीलरों के अधिकारों के सशक्त प्रहरी थे श्रीकांत लाभ
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीकांत लाभ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. संघ के महामंत्री योगेंद्र पासवान ने कहा कि श्रीकांत लाभ केवल संगठन के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे बिहार में जनवितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाने वाले व्यक्ति थे.
नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 4008 नोटिस में अब तक सिर्फ 1120 की तामिला, 1 सितंबर को होगी समीक्षा
उन्होंने कहा कि डीलरों के हितों के लिए स्वर्गीय श्रीकांत लाभ ने लगातार काम किया और संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई.
कई डीलर और प्रतिनिधि रहे मौजूद
श्रद्धांजलि समारोह में संघ के कोषाध्यक्ष बोलेन्द्र प्रसाद सिंह, जोगियामारण पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद अग्रवाल, संजय कुमार, राजीव रजक, कुंदन कुमार, गोलु जी, मुकेश कुमार और आनंद यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे. सभी ने स्वर्गीय श्रीकांत लाभ को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही.
