नवादा: रजौली अंचल के 8 राजस्व कर्मचारियों का तबादला, भावुक माहौल में माला पहनाकर दी गई विदाई

रजौली अंचल कार्यालय में आठ राजस्व कर्मचारियों के तबादले पर विदाई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जानें पूरी खबर विस्तार से।

Nawada News : नवादा जिला के रजौली अंचल कार्यालय में पदस्थापित आठ राजस्व कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है. इन कर्मचारियों की नई पदस्थापना भोजपुर, वैशाली और मधुबनी जिलों में की गई है. तबादले के अवसर पर अंचल कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां बीडीओ और सीओ ने सभी कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी.

इन राजस्व कर्मचारियों का हुआ तबादला

तबादला पाने वाले कर्मचारियों में नंदन कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, राहुल राज, सुजीत कुमार, जितेंद्र कुमार राम, रवि सागर कुमार और अजीत कुमार शामिल हैं. सभी को फूलों की माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.

जनगणना कार्य के कारण रुका था स्थानांतरण

सीओ मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि सरकार की ओर से तबादला आदेश पहले ही जारी कर दिया गया था, लेकिन जनगणना के प्री-टेस्ट और अन्य सरकारी कार्यों के कारण कर्मचारी अब तक रजौली अंचल में कार्यरत थे. उन्होंने बताया कि गुरुवार को चार और शुक्रवार को तीन कर्मचारियों ने अपने नए कार्यस्थल पर योगदान दे दिया है.

सात नए कर्मचारियों ने संभाला कार्यभार

सीओ ने जानकारी दी कि तबादला हुए कर्मचारियों के स्थान पर अब तक सात नए राजस्व कर्मचारियों ने अंचल कार्यालय में योगदान दे दिया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए कर्मचारियों के आने से राजस्व कार्य पहले की तरह सुचारू रूप से चलता रहेगा.

भावुक माहौल में दी गई विदाई

विदाई समारोह के दौरान अंचल कार्यालय का माहौल भावुक रहा. अंचल नाजिर शिव शंकर कुमार, कुंदन कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने अपने साथियों को भावभीनी विदाई दी और उनके सफल भविष्य की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >