ललकी अभ्रक माइंस में छापेमारी,अवैध खनन में लगी पत्थर लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

NAWADA NEWS.रजौली वन क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध वन विभाग ने अपनी पकड़ और सख्त कर दी है. गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने सवैयाटांड़ पंचायत स्थित ललकी अभ्रक माइंस क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से उत्खनन किये गये पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की.

रजौली वन क्षेत्र में अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

फोटो कैप्शन- वन परिसर में जब्त पत्थर लदा ट्रैक्टर

प्रतिनिधि, रजौली रजौली वन क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध वन विभाग ने अपनी पकड़ और सख्त कर दी है. गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने सवैयाटांड़ पंचायत स्थित ललकी अभ्रक माइंस क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से उत्खनन किये गये पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की. रविवार देर रात हुई इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया. छापेमारी की अगुवाई कर रहे रेंजर नारायण लाल सेवक ने बताया कि विभाग को ललकी माइंस क्षेत्र में अवैध पत्थर और अभ्रक उत्खनन की सूचना मिल रही थी. सत्यापन के बाद रणनीतिक योजना बनाकर टीम ने देर रात दबिश दी. पर, अंधेरे का लाभ उठाकर मजदूर और चालक फरार हो गये, लेकिन अवैध सामग्री सहित वाहन को विभाग ने जब्त कर लिया. ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

सवैयाटांड़ में सक्रिय माफिया नेटवर्क

सवैयाटांड़ पंचायत का क्षेत्र प्राकृतिक रूप से अभ्रक और कीमती पत्थरों से संपन्न है. ललकी माइंस और शारदा अभ्रक माइंस सहित कई स्थानों पर संगठित गिरोहों द्वारा अवैध खुदाई किये जाने की शिकायतें मिलती रही हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ प्रभावशाली तत्वों के संरक्षण में रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन को अंजाम दिया जाता है.

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की चेतावनी

वन विभाग की कार्रवाई पर स्थानीय ग्रामीणों ने संतोष जताया है. रेंजर ने स्पष्ट किया कि यह महज शुरुआत है और आने वाले दिनों में सभी संदिग्ध माइंस पर निगरानी बढ़ाई जायेगी. विभाग अवैध खनन के सरगनाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगा व संरक्षित क्षेत्रों में प्राकृतिक संपदा की लूट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >