नवादा के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई त्रैमासिक परीक्षा, 13 जुलाई तक चलेगा एग्जाम, देखिए शेड्यूल

Nawada Quarterly Exam : नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में मंगलवार से त्रैमासिक परीक्षा शुरू हो गई है. प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं 13 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा के प्रश्न ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं.

Nawada Quarterly Exam : नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में मंगलवार से त्रैमासिक परीक्षा शुरू हो गई. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए प्रश्नपत्र के आधार पर परीक्षा आयोजित की जा रही है. यह मूल्यांकन 13 जुलाई तक चलेगा.

मेसकौर के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई त्रैमासिक परीक्षा

जानकारी अनुसार, मेसकौर प्रखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की त्रैमासिक परीक्षा शुरू हुई. चेतना सत्र के बाद पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई. दूसरी पाली में भी छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी. वहीं कक्षा 6 से 8 के लिए पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा भी आयोजित की जा रही है.

ई-शिक्षा कोष पोर्टल से मिला प्रश्नपत्र

प्रश्नपत्र बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया. प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने प्रश्नों को ब्लैकबोर्ड पर लिखा. छात्र-छात्राएं अपने घर से कॉपी लेकर आए, जिस पर उन्होंने उत्तर लिखे. पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की केवल मौखिक परीक्षा ली गई. मौखिक परीक्षा के प्रश्न भी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए थे.

Nawada Quarterly Exam : परीक्षा को लेकर दिखी विद्यार्थियों की गंभीरता

मध्य विद्यालय शिवगंज के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि त्रैमासिक मूल्यांकन को लेकर छात्र-छात्राओं में गंभीरता देखने को मिली. उन्होंने कहा कि अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

शिक्षकों ने दी परीक्षा की जानकारी

टेकपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रिंकी कुमारी ने बताया कि परीक्षा में पढ़ाए गए अध्यायों से संबंधित प्रश्न पूछे गए. उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी दोनों पालियों में बच्चों ने अपने स्तर पर प्रश्नों के उत्तर दिए.

13 जुलाई तक चलेगी मूल्यांकन प्रक्रिया

त्रैमासिक मूल्यांकन 13 जुलाई तक आयोजित होगा. इसके बाद विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा. परीक्षा परिणाम के आधार पर आगे की पढ़ाई की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

Also Read : नवादा के अमावां मोड़ पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 50 साल पुरानी दुकानें भी हटाई गई



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >