Nawada News: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के नवादा दौरे के दौरान मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह एवं उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया.
पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित
मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह और सचिव शैलेश कुमार ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान समर्थकों ने भी मंत्री का अभिनंदन किया.
मंत्री दीपक प्रकाश ने न्यू एरिया स्थित डॉ अनुज सिंह के निजी आवास पर दोपहर का भोजन किया.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बताया विकास की आधारशिला
अपने संबोधन में मंत्री दीपक प्रकाश ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.
मंत्री ने मॉडर्न शैक्षणिक समूह द्वारा नवादा सहित दक्षिण बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
डॉ अनुज सिंह ने संस्थान की उपलब्धियों से कराया अवगत
इस अवसर पर डॉ अनुज सिंह ने मंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित विकास कार्यक्रमों की भी सराहना की.
पुराने संबंधों की भी हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान यह चर्चा रही कि डॉ अनुज सिंह के मंत्री दीपक प्रकाश के पिता एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से पुराने मधुर संबंध रहे हैं. शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भी इसकी झलक देखने को मिली.
कई प्रमुख लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के महासचिव अनिल कुमार सिंह, नवादा जिलाध्यक्ष विनय कुमार कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, नवादा प्रभारी हिमांशु शेखर, आंती पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह, सरपंच भरत सिंह, नारदीगंज के पूर्व प्रखंड प्रमुख गौरी शंकर सिंह, केना पंचायत के मुकेश कुमार, ओडो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गौरव कुमार छोटी, जमुआमा पटवासराय के सरपंच देवराज पासवान, पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश सिंह, स्वराज ट्रैक्टर्स के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे.
इस मौके पर बिपिन कुमार, सोनू कुमार, विपुल कुमार और दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
