प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का आगाज 4 जुलाई को, जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष सुमन करेंगे उद्घाटन

Prabhat Khabar Pratibha Samman: प्रभात खबर की ओर से 4 जुलाई को नवादा के दुल्हन बैंक्वेट हॉल में प्रतिभा सम्मान 2026 का आयोजन होगा. मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष सुमन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे.

Prabhat Khabar Pratibha Samman: बिहार जागे, देश आगे” के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए आपके अपने अखबार प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन कराया जा रहा है. आगामी चार जुलाई को नवादा के पटेल नगर स्थित दुल्हन बैंक्वेट हॉल में सुबह 10:00 बजे से इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मंत्री सह लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री, बिहार सरकार डॉ संतोष सुमन मौजूद रहेगें. उनके गरिमामय हाथों के अलावा कई अन्य प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों व वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मैट्रिक और इंटर (10वीं और 12वीं) की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर ऐप पर नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी

इस भव्य समारोह के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से टॉपर विद्यार्थियों की आधिकारिक सूची संकलित की जा रही है. प्रबंधन द्वारा इसके लिए पारदर्शी ऑनलाइन सुविधा बनायी गयी है, जिसके तहत योग्य विद्यार्थी दिये गये क्यूआर (QR) कोड के माध्यम से सीधे ‘प्रभात खबर ऐप’ डाउनलोड करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं. इस वर्ष आयोजित हुई मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 75% अंक लाने वाले बिहार बोर्ड के विद्यार्थी या फिर सीबीएसइ (CBSE) बोर्ड की परीक्षा में 85% से अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राएं ही इस मंच पर सर्टिफिकेट और मेडल प्राप्त करने के हकदार माने जाएंगे.

दिग्गज राष्ट्रीय संस्थान बने हैं कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी

इस राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों का मजबूत साथ मिल रहा है. कार्यक्रम के मेन स्पॉन्सर के रूप में शारदा यूनिवर्सिटी, एजुकेशन पार्टनर इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पटना), नॉलेज पार्टनर टेक एडुसर्व, मेडल स्पॉन्सर गोल एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, टाइटल स्पॉन्सर मानव रचना, एकेडमिक पार्टनर इंपैक्ट लर्निंग, पावर्ड बाय ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी तथा को-स्पॉन्सर के रूप में मंगल नायक यूनिवर्सिटी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है. इसके अलावा, नवादा जिला की शैक्षणिक शान मॉडर्न इंग्लिश स्कूल (कुंती नगर, नवादा) भी इस महाआयोजन में पूरी मजबूती के साथ अपनी सहभागिता निभा रहा है.

नवादा के प्रमुख समाजसेवियों और स्कूलों का मिला समर्थन

इसके साथ ही स्पेशल पार्टनर के रूप में बुद्ध आइटीआइ नवादा, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, जीवनदीप पब्लिक स्कूल, अभय राणा फिजिक्स क्लासेस, राजद विधानसभा प्रत्याशी रवि रंजन कुमार उर्फ छोटे मुखिया, फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल, दिशा क्लासेज, सिल्वर कोचिंग सेंटर, नालंदा पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड किड्स स्कूल, आकाश ज्योति पब्लिक स्कूल, बरेव मुखिया अभिमन्यु कुमार, नवादा विधि महाविद्यालय, जिमाल्या ड्रग्स, टुडे फैशन ड्यूक शोरूम, ग्लोबल एकेडमी, मड़रा पैक्स अध्यक्ष नीतू कुमारी, ब्राइट माइंड्स चाइल्ड स्कूल और साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल रजौली आदि के भरपूर सहयोग से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक व शानदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: नवादा–पावापुरी रेल परियोजना के खिलाफ एकजुट होने लगे किसान, गांव-गांव शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >