35 बोतल विदेशी व 54 लीटर महुआ शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर पुलिस ने की कार्रवाई

रजौली. थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने 35 बोतल विदेशी व 54 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार की सुबह वाहन जांच के दौरान शिव ज्योति बस बीआर 09 जीबी 5001 की जांच की गयी. बस में सवार के एक युवक के पास से 35 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. इसकी मात्रा 16.5 लीटर है. वहीं, गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के जसीपुर थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र पतरा के पुत्र देशबनता पतरा के रूप में हुई है. गिरफ्तार धंधेबाज ने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा से शराब लेकर समस्तीपुर जा रहा था और वह बस में टाटा से चढ़ा था. वहीं, दूसरी ओर उत्पाद एसआइ प्रवीण कुमार ने शुक्रवार की देर शाम हरदिया पंचायत के सुअरलेटी गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान एक युवक बाइक पर सवार गाड़ी छोड़कर उत्पाद बलों को देख भाग निकला. तलाशी के दौरान 54 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >