नवादा: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोली ‘होटल’ की पोल? देह व्यापार के आरोप पर अकबरपुर पुलिस ने मारा छापा

अकबरपुर में देह व्यापार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संगम होटल पर छापेमारी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Nawada News : अकबरपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले रजौली-बख्तियारपुर फोरलेन एनएच-20 पर एक होटल में देह व्यापार का कथित धंधा संचालित होने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो और उससे जुड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संगम होटल में छापेमारी की. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर होटल की गतिविधियों की जांच की.

हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और प्रभात खबर भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की छापेमारी

बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं. इसी बीच देह व्यापार से संबंधित कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की.

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ संगम होटल पहुंचे और छापेमारी की. पुलिस ने होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ की और वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली.

वीडियो असली है या नहीं, जांच के बाद होगा स्पष्ट

थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. वीडियो वास्तविक है या किसी अन्य स्थान का है, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस वीडियो से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

पुष्टि होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, जांच में यदि होटल में देह व्यापार अथवा किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि के संचालन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है और मामले से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

पुलिस की छापेमारी के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि क्षेत्र में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

देह व्यापार का धंधा चलाने की वायरल खबर पर थानाध्यक्ष ने की छापेमारी | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >